Press "Enter" to skip to content

मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News

पिछोर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह, केपी सिंह और रॉबर्ट वाड्रा का लिया नाम, विपक्ष पर लगाए राजनीतिक आरोप

शिवपुरी जिले के पिछोर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संपत्ति को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी जांच कराने की मांग उठाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि डॉ. मोहन यादव प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं और अपनी संपत्ति का पूरा विवरण चुनावी हलफनामे में पहले ही सार्वजनिक कर चुके हैं। ऐसे में उनकी संपत्ति को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।

प्रीतम लोधी ने कहा कि यदि नेताओं की संपत्ति की जांच कराई जानी है तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पिछोर के पूर्व विधायक केपी सिंह और रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि केपी सिंह की जांच होने पर उनकी संपत्ति प्रदेश के बड़े नेताओं और उद्योगपतियों से भी अधिक निकल सकती है।

भाजपा विधायक ने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ के लिए मुख्यमंत्री को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्ति का विवरण पहले ही सार्वजनिक दस्तावेजों में घोषित कर दिया है, इसलिए इस मुद्दे पर लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन हैं और केवल राजनीतिक उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!