Press "Enter" to skip to content

बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में टीवीएस शोरूम के सामने स्थित कबाड़ के चार स्टॉलों में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते चारों स्टॉल लपटों की चपेट में आ गए। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, चारों स्टॉल विष्णु कोरकू के हैं, जो कबाड़ का कारोबार करते हैं। शुक्रवार होने के कारण सभी स्टॉल बंद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग स्टॉलों के पीछे की ओर से लगी और कबाड़ में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैल गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड ऑपरेटर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा। इस दौरान दमकल वाहन में तीन बार पानी भरना पड़ा, जबकि दो अतिरिक्त पानी के टैंकरों की भी सहायता ली गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!