Press "Enter" to skip to content

नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के रन्नौद में एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक टिप्पणी किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में शहर काजी ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नाजिया इलाही खान, जिन्हें नाजिया हसन के नाम से भी जाना जाता है, ने पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और हज़रत आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इन टिप्पणियों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित महिला के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!