Press "Enter" to skip to content

तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News

शिवपुरी जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बदरवास तहसील के ग्राम सडबूढ़ स्थित सिंध नदी घाट पर तीन आरोपी जयमंडल यादव, लाखन यादव और बिकुल यादव, सभी निवासी ग्राम सढ़बूढ़, थाना बदरवास को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के संयुक्त अमले ने की।

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार सचिन भार्गव अवैध उत्खनन रोकने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए धमकी दी। घटना के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज कर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन की जांच कर प्रकरण तैयार किया गया। सिंध नदी घाट तक बनाया गया अवैध रास्ता नष्ट किया गया और शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। आरोपियों के कब्जे से मिले हथियार को जब्त कर उसका लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, अवैध उत्खनन और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!