Press "Enter" to skip to content

बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बारात से लौट रहे युवकों की टीयूवी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार अशोकनगर और शिवपुरी जिले के पांच युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक बारात में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह करीब 3:45 बजे वापस लौटते समय पिछोर-चंदेरी रोड पर बुढ़ानपुर स्थित मसीदघाट कलारी के सामने उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में दुर्गापुर निवासी राघवेन्द्र यादव (20) और उनके चचेरे भाई सुवेन्द्र उर्फ कल्ला यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमन यादव और यश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए झांसी ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खनियाधाना अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राघवेन्द्र और सुवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय वाहन तेज रफ्तार में था। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!