शिवपुरी। जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम झलवासा में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। पैसे देने से मना करने पर दो आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, झलवासा निवासी हरिबल्लभ पुत्र सूरज सिंह धाकड़ उम्र 35 साल ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे घर पहुंचा था। इसी दौरान गांव के हरिबल्लभ जाटव और किलोई जाटव ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर हरिबल्लभ ने कुल्हाड़ी के बेंटा से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं किलोई ने डंडे से मारपीट की, जिससे उसके हाथों में चोटें आईं। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment