Press "Enter" to skip to content

राजमाता विजया राजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेंट ट्रस्ट ने कोरोना योद्धाओं के लिए कलेक्टर को भेंट की पीपीई किट | Shivpuri News

शिवपुरी। राजमाता विजया राजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेंट ट्रस्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में इस लॉक डाउन में लोगों की मदद के लिए काम कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए पीपीई किट दी गयी हैं। जिले में स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित उच्च गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप तैयार पीपीई किट जिला प्रशासन को कोरोना वारियर्स डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर प्रदान की गई हैं। साथ ही मास्कए चश्माए फेस शील्ड भी दिए गए हैं।
ट्रस्ट द्वारा कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पीए एसपी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं सीएमएचओ श्री अर्जुन लाल शर्मा को बुधवार को यह किट भेंट की गयी। राजमाता विजयाराजे सिंन्धिया ट्रस्ट की ओर से पीपीई किट भाजपा जिलाअध्यक्ष राजू बाथम, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान यादव की उपस्थित में भेंट की गई। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है। इस कोरोनावायरस महामारी से लड़ने में कई कर्मचारी काम कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए यह पीपीई किट ट्रस्ट द्वारा दिए जा रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!