Press "Enter" to skip to content

झांसी मेडिकल कॉलेज से पत्नी के गायब होने का दावा, ससुराल पक्ष और अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा निवासी अंकित कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर अपनी पत्नी सोनिया यादव के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से अपने साथ ले गए और तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है।

जानकारी के अनुसार अंकित और सोनिया का विवाह 12 अगस्त 2025 को झांसी में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पति का कहना है कि 2 अप्रैल 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ झांसी स्थित विशाल मेगामार्ट के पास था, तभी सोनिया का चचेरा भाई राज उर्फ सार्थक यादव मिला और उसने पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर सोनिया को मेडिकल कॉलेज चलने के लिए कहा।

अंकित के मुताबिक वह अपनी पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां सोनिया की मां भी मौजूद थीं। बाद में जब वह शाम को अस्पताल पहुंचा तो सोनिया वहां नहीं मिली। पूछताछ करने पर उसे बताया गया कि उसे करैरा भेज दिया गया है। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने उसे धमकाया और पत्नी के बारे में पूछताछ न करने की चेतावनी दी।

आवेदन में पति ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी को कहीं छिपाकर रखा गया है तथा उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उसने सास, साले सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर पत्नी की तलाश कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!