Press "Enter" to skip to content

दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के दिव्यांगजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रोजगार और पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि दिव्यांग साथियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक चौराहे, बस स्टैंड, अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों के आसपास दुकानें या गुमठियां आवंटित की जाएं, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।

दिव्यांगजनों ने बताया कि कई पात्र हितग्राहियों की पेंशन केवल KYC नहीं होने के कारण बंद हो रही है। शारीरिक असमर्थता और संसाधनों की कमी के चलते अनेक दिव्यांग KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन नगर परिषद, नगर पालिका और पंचायतों को निर्देशित करे कि दिव्यांगों के घर-घर जाकर KYC की जाए, जिससे वे सरकारी योजनाओं और पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकें।

ज्ञापन में प्रशासन से दिव्यांगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!