शिवपुरी। शहर के प्रमुख जलाशय चांदपाठा (साख्य सागर) झील में बढ़ती जलकुंभी की समस्या को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आया। जिला वेटलैंड समिति की बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जल संसाधन विभाग को झील के हाइड्रोलिक गेट खोलने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दौरान जलकुंभी का निकास हो सके।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जलाशयों के संरक्षण, जल प्रबंधन और तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने वन विभाग, जल संसाधन विभाग और नगरपालिका को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि साख्य सागर झील शहर की पहचान है और जलकुंभी इसकी सुंदरता के साथ-साथ जल गुणवत्ता एवं जलीय जीवों के लिए भी खतरा बन रही है। बरसात से पहले प्रभावी कार्ययोजना बनाकर इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, माधव टाइगर रिजर्व के उपसंचालक हरिओम, एडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







Be First to Comment