Press "Enter" to skip to content

बाहर से आने वाले लोगों की नाकों पर मोनिटरिंग करें : कलेक्टर | Shivpuri News

नाकों पर तैनात टीम को दिए निर्देश
शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने नाकों पर तैनात टीम को निर्देश दिए हैं कि वह सतर्क होकर काम करें। जिले में बाहर से आने वाले लोगों की सही ूमॉनिटरिंग की जाए। अभी बड़ी संख्या में श्रमिक आ रहे हैं। ऐसे में यह ध्यान रखा जाए कि बाहर से आने वाले श्रमिकों को खाना और पेयजल उपलब्ध कराया जाए। जो श्रमिक जिले से संबंधित हैं उनकी स्क्रीनिंग कर उनके घर मे क्वारंटाइन किया जाए। और ऐसे श्रमिक जो प्रदेश के अन्य जिलों से हैं या दूसरे प्रदेशों से हैं और पैदल आ रहे हैं उन्हें बस द्वारा भेजने की व्यवस्था की जाए।बुधवार को एसडीएम और नाकों पर तैनात टीम के साथ बैठक रखी गई। इस दौरान एसपी राजेश सिंह चंदेल, अपर कलेक्टर आरएस बालोदिया भी मौजूद थे। 
कलेक्टर ने कहा कि नाकों पर पानी का टैंकर, खाने के पैकेट की व्यवस्था होना चाहिए। कोई भी मजदूर भूखा ना रहे। प्रत्येक नाके पर दो-दो टीचर्स की ड्यूटी भी लगाएं। बाहर से जितने भी वाहन आ रहे हैं नाके पर उनकी एंट्री की जाए। रजिस्टर में प्रत्येक वाहन का नंबर नोट करें। उन्होंने कहा है कि जो टीम ड्यूटी कर रही है, यदि किसी कर्मचारी को भी कोई समस्या होती है तो वह तत्काल जानकारी दे और अपना टेस्ट करवाएं।
उन्होंने कहा है कि अभी बाहर से आने वाले लोगों की मॉनिटरिंग बहुत जरूरी है। क्योंकि यदि कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में उसके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों का पता लगाने में सुविधा होगी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी रखना आवश्यक है इसलिए नाके पर ड्यूटी करने वाली टीम अलर्ट होकर काम करें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!