Press "Enter" to skip to content

नहाने गई पत्नी, खुला रह गया दरवाजा… लौटी तो गायब थी गहनों से भरी टंकी / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले एक मजदूर परिवार के घर से सोने-चाँदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पनवारी निवासी सुरेंद्र जाटव वर्तमान में संत फार्म क्षेत्र में एक मकान में किराये से रहकर मजदूरी करता है। उसने बताया कि 10 फरवरी 2026 की सुबह वह रोजाना की तरह काम पर चला गया था। घर पर उसकी पत्नी अहिल्या जाटव मौजूद थी।

बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे पत्नी कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर नहाने चली गई। जब वह वापस लौटी तो कमरे के सामने रखी छोटी टंकी गायब मिली। टंकी में सोने और चाँदी के आभूषण रखे हुए थे, जिनमें मंगलसूत्र, बाला और बिछिया सहित अन्य जेवर शामिल थे।

घटना के बाद पीड़ित ने मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गए आभूषणों की तलाश और उचित कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!