शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के ग्राम अमोलपठा में कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि संयुक्त स्वामित्व वाली जमीन का गलत तरीके से बंटवारा कराया गया और विरोध करने पर मारपीट कर जमीन से बेदखल करने की कोशिश की गई।
जानकारी के अनुसार सर्वे नंबर 30, 31 और 45 की जमीन में सह-स्वामियों द्वारा कथित रूप से राजस्व कर्मचारियों से सांठगांठ कर पीएम सड़क से लगी कीमती जमीन अपने हिस्से में रख ली गई, जबकि पीछे की जमीन पीड़ित को दे दी गई। इस बंटवारे के खिलाफ एसडीओ न्यायालय करैरा में अपील भी लंबित बताई गई है।
पीड़ित का आरोप है कि 19 जून 2026 को आरोपियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर जमीन पर पहुंचकर मारपीट की और कब्जा छोड़ने का दबाव बनाया। शिकायत में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी उनकी बात नहीं सुनने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और राजस्व अपील का फैसला होने तक जमीन की यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।







Be First to Comment