शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा-नरवर मार्ग स्थित मड़ीखेड़ा पुल पर शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में नरवर निवासी प्रेम कुशवाह के पैर का अंगूठा कटकर अलग हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सोहिब खान ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल की मदद की। उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कर प्रेम कुशवाह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं हादसे के कारण कुछ समय तक पुल पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।








Be First to Comment