शिवपुरी। श्रीमंत महाराज यशोधरा राजे सिंधिया जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पशु रक्षक संघ केंद्र पर गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौमाता को फल, सब्जियां एवं हरा चारा खिलाकर उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रह्लाद भारती, विमलेश गोयल, अशोक खंडेलवाल, संजय गौतम, योगेश शर्मा, महाराज साहब के निज सचिव राजेंद्र शिवहरे, कप्तान यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए समाज को गौ संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने श्रीमंत महाराज यशोधरा राजे सिंधिया जी के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।








Be First to Comment