Press "Enter" to skip to content

नाली साफ करते समय सांप ने काटा, झाड़फूंक में गंवाया समय; 40 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के किलाऊनी गांव में शनिवार को सांप के काटने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पहले झाड़फूंक का सहारा लिया, जिससे उपचार में देरी हो गई। बाद में मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, किलाऊनी निवासी हरिचरण धाकड़ (40) अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान नाली के पास छिपे एक सांप ने उनकी उंगली पर काट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिचरण ने हाथ झटका तो सांप उनके हाथ से अलग हो गया।

सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़फूंक कराई। काफी समय बीतने के बाद जब हालत गंभीर हो गई, तब उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद हरिचरण को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सांप के काटने की स्थिति में बिना देरी किए मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाना और वैज्ञानिक उपचार कराना जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!