Press "Enter" to skip to content

3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। संध्या लक्सूरिया क्षेत्र में निर्माणाधीन विवाह स्थल पर काम करने वाले मजदूरों ने ठेकेदारों पर करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की मजदूरी नहीं देने और फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित मजदूरों ने कोतवाली पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई और बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है।

मजदूरों के अनुसार, उन्होंने 11 मई 2026 से 8 जून 2026 तक विवाह स्थल निर्माण कार्य में राजमिस्त्री और बेलदार के रूप में काम किया। आवेदन में कप्तान कुशवाह, गोपाल, गोलू, छोटू, दीपू, अमित, सोनू, रामदीन, भगवान सिंह, सुघर सिंह, रामेश्वर सहित अन्य मजदूरों के नाम शामिल हैं।

शिकायत के मुताबिक, निर्माण कार्य का ठेका मुरैना जिले के बामसौली निवासी महेश कुशवाह और अरविंद सिंह जादौन के पास था। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदारों ने शुरुआत में मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में दूसरी साइट पर जाने की बात कहकर चले गए और भुगतान नहीं किया।

मजदूरों का कहना है कि इसके बाद से दोनों ठेकेदारों के मोबाइल फोन बंद हैं और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका आरोप है कि ठेकेदार उनकी लगभग 3.50 लाख रुपये की मजदूरी लेकर फरार हो गए हैं, जिससे सभी श्रमिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

कोतवाली पुलिस ने मजदूरों का आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!