Press "Enter" to skip to content

पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की कृष्णपुरम कॉलोनी स्थित एक पतंजलि मेगा स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोर शटर के ऊपर लगी प्लाई और लोहे के सरिए काटकर दुकान के अंदर घुसा और लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

स्टोर संचालक तरुण सिंह पिता नरेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 12 जून की रात करीब 9:30 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे जब स्टोर खोला गया तो शटर के ऊपर लगी प्लाई और लोहे के सरिए कटे हुए मिले। दुकान का कांच का गेट खुला था और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

जांच के दौरान स्टोर से एचपी कंपनी का एक लैपटॉप, बादाम के 6 पैकेट, काजू के 2 पैकेट, अंजीर के 2 पैकेट और 5 लीटर घी की एक टीन गायब मिली।

सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक युवक रात करीब 1:40 बजे स्टोर में घुसकर चोरी का सामान लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!