Press "Enter" to skip to content

विद्या भारती विश्व परिवार दिवस पर पारिवारिक सहभोज कार्यक्रम 15 को | Shivpuri News

विश्व परिवार दिवस पर तीन पीढ़ियाें के सदस्य करेंगे एक साथ भोजन
शिवपुरी। लॉकडाउन में परिवार के सदस्य एक साथ अपने घरों में रह रहे हैं। इस अवसर पर परिवार संस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विद्या भारती मध्य भारत ने विश्व परिवार दिवस पर पारिवारिक सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया है। इसके अंतर्गत 15 मई को रात 8 से 9 के बीच प्रत्येक परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने घर में एक साथ बैठकर भोजन करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे मध्य भारत प्रांत में चलाया जा रहा है।
विद्या भारती के मध्य भारत प्रांत के प्रचार प्रमुख चंद्रहंस पाठक ने कहा कि हिंदू जीवन पद्धति का आधार एवं मूल इकाई इसकी परिवार व्यवस्था है। हमारी संयुक्त परिवार व्यवस्था में सामान्यतः तीन पीढ़ियां एक साथ रहती हैं। सभी परिवार जन एक साथ धार्मिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न संस्कारों में सहभागी होते हैैं। यह संस्कार, रीति-रिवाज, परंपराएं मर्यादाएं और सांस्कृतिक विरासत एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में सहज रूप से स्थानांतरित होती हैं। इसीलिए हमारे यहां परिवार को मनुष्य की पहली पाठशाला माना गया है।
 
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ पूरे समय घर में रह रहे हैं, ऐसे में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें परिवार की तीनों पीढ़ियों के सदस्य एक साथ भोजन करेंगे। इस प्रकार पारिवारिक वातावरण और सुखमय एवं सुदृढ़ होगा।
रात में सहभोज से पूर्व दिन में कर सकते हैं यह कार्य
रात्रि में सहयोग से पूर्व दिन में परिवार के सदस्य एक साथ मिलकर कुछ कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर पशुओं को चारा और चींटियों को आटा खिलाया जा सकता है। पक्षियों को दाना डाल सकते हैं छत पर उन्हें पीने के लिए पानी रख सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य मिलकर अपने को स्वच्छ करने का कार्य सकते हैं। अपने घर एवं मोहल्ले को सैनिटाइज किया जा सकता है। आसपास रहने वाले किसी जरूरतमंद को भोजन या राशन देकर आ सकते हैं। परिवार में स्वदेशी के महत्व पर चर्चा की जा सकती है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!