Press "Enter" to skip to content

लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनी सरकार को गिराने वालों को उप चुनाव में सबक सिखाएं- घनश्याम सिंह

प्रत्याशी का चयन पार्टी करेगी, आएंगे पर्यवेक्षक, हम केवल कांग्रेस की जीत तय करने के लिए जुट जाएं- घनश्याम सिंह 
सालोन बी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात 
दतिया। उप चुनाव में भांडेर सीट से प्रत्याशी का चयन पार्टी करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओ से रायशुमारी करने पर्यवेक्षक भी आएंगे। अभी हम सब मिलकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरें तथा उप चुनाव जीतने के लिए क्षेत्र में आम जन को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताएं। 
गुरूवार को सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने भांडेर के ग्राम सालोन बी में यह बात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कही। 
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए प्रलोभन में आना तथा जनता पर चुनाव थोपना लोकतंत्र की हत्या है, ऐसे लोगों को उप चुनाव में करारी शिकस्त देकर आइना दिखाए ताकि यह संदेश जाए कि जनता अलोकतांत्रिक व्यवहार को कतई बर्दाश्त नही करेगी और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी। 
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज 20 लाख करोड़ में उधोगों को मंदी से उबारने के लिए वित्तीय मदद की व्यवस्था की गई है,परन्तु  किसानों और श्रमिकों को राहत देने का कोई प्रावधान नहीं किया गया जो अन्याय पूर्ण है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुरदास खेमरिया, नरेंद्र यादव, राम सिंह खेरोनिया, माधोसिंह बाबूजी, शिव कुमार गौतम, मंगल सिंह कौरव, पंचम सिंह गुर्जर, रमेशचंद्र जोरी, सुग्रीव यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केपी यादव, विक्रम सिंह दांगी विक्कू, शहर ब्लॉक अध्यक्ष  दीपेंद्र पुरोहित, भगवानदास पटवा,पूर्व मंडी अध्यक्ष, अन्नू भारती (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ,बिक्रम सिंह दांगी (यंग ब्रिगेड सेवादल ब्लोक अध्यक्ष)रामसिंह खैरौनिया (सरपंच सालोन वी),ठाकुर दास खैमरिया (ब्लोक अध्यक्ष सालोन वी), प्रभा प्रकाश अहिरवार वडोनी (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वडोनी) ब्रम्ह प्रकाश बुधोलिया,पवनदेव चोधरी (जिला उपाध्यक्ष अनु जाति),माधो सिह (बाबूजी) गोदन, बैजनाथ जाटव (बरिष्ठ कांग्रेस नेता) नरेन्द यादव (पूर्व ब्लोक अध्यक्ष भाण्डेर), राधे लाल पाल, अरूण श्रीबास्तव (पूर्व सरपंच खिरिया आलम), चतुर सिंह कौरव (पूर्व मण्डी उपाधयाक्ष भाण्डेर), राजा यादव उडीना,पंचम सिंह गुर्जर, रमेश मोरिया जोरी,भगबानदास पटवा रेढा (पूर्व जनपद अध्यक्ष दतिया) परशु राम कुशवाह गनेशपुरा, सुरेश यादव (पूर्व सरपंच कुईकुआ), चन्देशेखर यादव गोदन, धर्मेन्द्र कोरव राखरा,रामाधार उपाध्याय उड़ी विनोद कुशबाह (ज़िला सचिव सेवादल)अरबिन्द कोरव कुरगांव मिथला शरण शर्मा सोहन ,शिबकुमार कौरव सोहन,मीरेन्द सिंह जाट एहरोनी, निवेन्द सिंह कौरव राखरा, रूप सिह (जिला सचिव),साहव सिंह उर्फ कल्लू कौरव पंडरी कला, राहुल कौरव चांदनी, महेन्द्र सिंह प्रजापति आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
—-  
भांडेर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्वमंत्री केसरी चौधरी की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि उप चुनाव में हमें 
प्रत्याषी नहीं कांग्रेस का चुनाव चिंह हाथ का पंजा ध्यान में रखना है। आप लोग गांव-गांव, घर-घर जाकर कमलनाथ सरकार द्वारा 15 महीने में किए गए जन हितैषी कार्यो और भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यो से तुलना कर आम जनता को अंतर समझाएँ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!