Press "Enter" to skip to content

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और बिहार से खोज निकाले 120 मोबाइल, शिवपुरी पुलिस की बड़ी उपलब्धि / Shivpuri News

शिवपुरी। सायबर सेल शिवपुरी ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 120 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सायबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जाट ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने शिवपुरी पुलिस और सायबर सेल का आभार व्यक्त किया।

सायबर सेल को प्राप्त आवेदनों पर लगातार कार्रवाई करते हुए टीम ने विभिन्न राज्यों और जिलों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई स्थानों से मोबाइल वापस प्राप्त किए गए।

विशेष रूप से एक लाख रुपये कीमत का आईफोन गुम होने के मात्र एक दिन बाद ही बरामद कर उसके मालिक को वापस दिलाया गया। पुलिस के अनुसार लोगों में अब यह विश्वास बढ़ा है कि गुम हुए मोबाइल भी पुलिस के प्रयासों से वापस मिल सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सायबर सेल शिवपुरी ने वर्ष 2025 में भी करीब 700 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे।

इस सफलता में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह जाट, प्रधान आरक्षक विकास सिंह चौहान, आरक्षक आलोक व्यास, दामोदर परिहार, जलज रावत एवं भूपेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!