इन क्षेत्रों में शुक्रवार को 9 से 5 गुल रहेगी बिजली | Shivpuri News

शिवपुरी। डाकबंगला उपकेंद्र के 11 के.व्ही. कमलागंज, बाणगंगा उपकेन्द्र के 11 के.व्ही. सोनचिरैया फीडर तथा 33 के.व्ही. भटनावर फीडर पर 15 मई को मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य कराये जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 
आज 11 के.व्ही. कमलागंज, सोनचिरैया फीडर के बंद रहने पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैंक कालोनी, कलारबाग, बाबूक्वाटर, दर्पण कालोनी, करोंदी, भारतीय विद्यालय के आसपास का क्षेत्र, शिवमंदिर टाकिज, के.टी.एम, कालेज, के पीछे, वेयर हाउस के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. भटनावर फीडर के बंद रहने से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र भटनावर एवं रजौआ से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

संबंधित खबरें