Press "Enter" to skip to content

वारदात करने कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लभेड़ा तिराहा पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था उसके पास से पुलिस ने कट्टा बरामद किया। मामले में पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से 14 मई को सूचना मिली कि लभेड़ा तिराहे पर एक युवक संदिग्ध घूम रहा है और उसके पास हथियार भी है। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पकड़ेे गए आरोपित ने अपना नाम रामकिशन पुत्र खलको जाटव निवासी ग्राम मल्हावनी बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 315 बोेर का देशी कट्टा व राउंड भी बरामद किया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!