शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत नमस्ता ढावे हाइवे रोड करैरा पर पुलिस ने एक युवक को बीयर की पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। युवक बीयर बेचने के लिए ले जा रहा था। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नमस्ता ढाबा हाइवे रोड करैरा पर एक युवक बीयर की बोेतलें लेकर खड़ा हुआ हैै। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 12 बीयर बोतल शराब की जब्त की गई। पुलिस पूछताछ मेें युवक ने अपना नाम करनसिंह पुत्र रामेेचरण यादव बताया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment