िशवपुरी। शिवपुरी के वार्ड नंबर 39 ठाकुरपुर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयुषी वर्मा की बीते दिनों किडनी फैल हो जाने के कारण ग्वालियर में मौत हो गई थी। इस घटना पूरा परिवार टूट गया था क्योंकि पूरे परिवार को मृतक आयुषी ही संभाले हुई थी, परिवार में विधवा मां और विधवा दादी है। एक छोटी बहन है ओर कोई नहीं जैसे ही हैप्पी डेज स्कूल को इस परिवार की आर्थिक स्थिति का पता चला तो तुरंत ही इस परिवार को 5 हजार 100 रुपए सहायता राशि का चेक स्कूल परिवार के अमरदीप शर्मा एवं विक्रमसिंह सोलखिया के द्वारा प्रदान किया गया।






Be First to Comment