Press "Enter" to skip to content

रिपुदमन दिनारा और गुर्जर को सीहोर भेजा ,एसपी ने 10 उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने करैरा अनुविभाग के दोनों थानों में फेरबदल किया है। दिनारा थाना प्रभारी गुर्जर को सीहोर और सीहोर थाना प्रभारी रिपुदमन को दिनारा थाने की कमान सौंपी है। इसके अलावा 8 अन्यउपनिरीक्षकों व सहायक उपनिरीक्षकों को भी इधर से उधर भेजा है। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने गुरुवार को हल्का फेरबदल करते हुए दिनारा थाना प्रभारी राजवीरसिंह गुर्जर को हटाकर सीहोर थाना प्रभारी बनाया है। जबकि सीहोर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत को दिनारा थाने की कमान सौंपी है।  
इसी के साथ उनि उपेंद्र दुबे को पुलिस लाइन से चौ.प्र. मगरोनी थना नरवर, पुनीत वाजपेेयी को चौ.प्र. मगरौनी थान नरवर सेे थाना करैरा, अशोक बाबू शर्मा भौंती से थाना पिछोर, जहानसिंह को पुलिस लाइन से थाना नरवर, सउनि योगेंद्रसिंह गोपालपुर को थाना दिनारा, गौरीशंकर शर्मा पुलिस लाइन से थाना बम्हारी, अजय पटेल थाना खनियांधाना से थाना भौंती, भगवती प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना गोपालपुर भेजा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!