Press "Enter" to skip to content

शक्तिशाली महिला संगठन ने रुकवाई किशोरी की शादी, परिजनों को दी समझाईश | Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम बांसखेड़ी में रहने वाली एक किशोरी की शादी उसके परिजनों ने तय कर दी थी, लेकिन मामले की जानकारी स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन की टीम को लगी जिस पर वह प्रशासनिक टीम को लेकर मौके पर पहुंची और किशोरी के परिजनों को समझाया, जिस वह विवाह न करने के लिए राजी हो गए। 
शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी के संचालक रवि गोयल ने बताया कि विगत 45 दिन से संस्था की आपदा प्रबंधन राहत टीम लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जरुरतमंद लोगों को राहत साम्रगी पहंचा रहे है। इसी के तहत संस्था की टीम को पता चला कि गांव में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी का विवाह किया जा रहा है जिसकी कि आज बारात आने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसी तारतम्य में संस्था की टीम ने तत्काल जिला कार्यकम अधिकारी महिला बाल विकास देवेन्द्र सुंदरियाल को सूचना दी एवं पूरी घटना के में मिलकर अवगत कराया। सुंदरियाल ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एक संयुक्त टीम जिसमें कि महिला बाल विकास विभाग शिवपुरी ग्रामीण की परियोजना अधिकारी मंजूलता दुबे, पर्यवेक्षक फरीदा बानो, सुनील, जितेश जैन  के साथ स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल एवं टीम तथा विशेष किशोर पुलिस ईकाई  के राकेश परिहार को तत्काल गांव भेजा। टीम ने वहां पहुंचकर किशोरी के डाक्यूमेंट बेरीफाईड किए तो उसकी 15 वर्ष निकली। इसके बाद टीम ने बालिका के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि इसकी शादी इसकी मां के द्वारा कम उम्र में की जा रही थी किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां ने भी दूसरी शादी कर ली। टीम ने मां को समझाया जिस पर उन्होंने विवाह न करने का फैसला लिया। वहीं बालिका ने आगे पढ़ने की इच्छा जाहिर की जिस पर संस्था के सदसयों द्वारा मदद करने की बात कही गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!