Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर अनुग्रह पी ने शहर की व्यवस्थाओं को लेकर नागरिकों के साथ की चर्चा | Shivpuri News

शिवपुरी। लॉक डाउन के चलते जिले की परिस्थितियों के अनुसार बाजार खोलने की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में 2 दिन पहले क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक आयोजित की गई और शुक्रवार को भी शहर के  नागरिकों के साथ बैठक रखी गई। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कहा है कि अभी 17 मई तक पुरानी व्यवस्था को ही रखा जाएगा। जिसके तहत एक दिन छोड़कर दुकान खोली जा रही है और 10 से 5 का समय रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था भी की जा रही है कि रेड जोन से आने वाले लोगों की भी सेंपलिंग की जाएगी। जिले में क्षमता के अनुसार प्रतिदिन लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
उन्होंने बैठक में उपस्थित व्यापारियों से कहा कि दुकानों पर जिस प्रकार की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं सभी उसका पालन करें। दुकानों पर मास्क रखें और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ग्राहकों को सामान दें। उन्होंने शिवपुरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी केके पटेरिया को यह निर्देश दिए हैं कि सड़क पर ठेले ना लगाए जाएं। ठेले वालों को वार्डवार जाकर सब्जी फल विक्रय करना है। इसकी निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। मार्केट में प्रतिदिन निर्धारित समय पर कचरा गाड़ी भेजें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!