Press "Enter" to skip to content

प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन कर रहा वाहनों की व्यवस्था | Shivpuri News

शिवपुरी। लॉकडाउन के चलते देश केे विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे श्रमिक अपने घर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शासन द्वारा मजदूरों के लिए व्यवस्था की जा रही है और उन्हें बसों से घर भेजा जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न राज्यों से शिवपुरी जिले में भी कई मजदूर पहुंच रहे हैं जिनमें से सैकड़ों मजदूर अन्य राज्य और प्रदेश के अन्य जिलों से हैं। इन्हें जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था करके उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। सीईओ एचपी वर्मा ने बताया कि जिले में भी बसों के माध्यम से 69 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाया गया है जिसमें 16 श्रमिक शिवपुरी जिले के थे जबकि 36 श्रमिकों को पन्ना और 17 श्रमिकों को शहडोल उनके घरों तक भेजा गया है। इसके अलावा बसों एवं अन्य साधनों से 121 श्रमिक आए हैं। जिसमें राजस्थान 8, पंजाब से 2, गुजरात से 52, महाराष्ट्र से 45, कर्नाटक से 8, न्यू दिल्ली एवं हरियाणा से 2, जम्मू एवं कश्मीर तथा गोवा से 1-1 मजदूर आए हैं जिनकी स्क्रीनिंग कर उन्हें होम कोरंटाईन किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!