दो दिन से लापता नवविवाहिता की संदिग्ध ,परिस्थितियों में मौत मायके में ही कुँए में तैरता मिला शव | Shivpuri News

परिजनों का आरोप दहेज के लिए कर दी हमारी बेटी पूजा की हत्या

शिवपुरी। भौंती थाना अंतर्गत ग्राम ढ़ला निवासी पूजा योगी का विवाह दो बर्ष पूर्व पिछोर निबासी रोहित योगी के साथ हुआ था परन्तु उसके ससुराल वाले दहेज के लिए आये दिन परेशान करते थे इतना ही नहीं पूजा का पति रोहित भी शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था जिसके चलते पूजा तीन माह पहले अपने मायके ढ़ला आकर रहने लगीं 
परन्तु दो दिन पूर्व 13 तारीक को सुबह 7 बजे उसके पति रोहित का फोन आया कि तुम पिछोर आ जाओ तुमसे कुछ बात करनी है उसी दिन 8 बजे से पूजा घर से कही चली गई, जब देर रात बो घर नही लोटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और दूसरे दिन 13 तारीख को शाम 5 बजे भौंती थाने में आकर उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करबा दी परन्तु उसी रात पूजा की लाश ग्राम के ही पास कुँए से तैरती मिली 
फिल्हाल भौंती पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर पंचनामा बना जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित खबरें