अमोला ओर सतनवाड़ा थाना प्रभारी को हटाया, अमोला की कमान रविन्द्र को, सतनवाड़ा में उपेन्द्र को दी जिमेदारी

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चन्देल ने अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ओर सतनवाड़ा थाना प्रभारी गब्बर सिंह को हटा दिया है। अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी पर बीते रोज हुई विकास शर्मा की आत्महत्या का मामला भारीपड़ गया है। इस मामले को लेकर ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को एसपी राजेश चन्देल को ज्ञापन सौंपकर अमोला थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग की थी। जिसके बाद एसपी चन्देल ने अमित  को अमोला से हटाकर एड़ी की कमान सौंपी है। इसी मामले में कल प्रधान आरक्षक रमेश शर्मा को भी रिपोर्ट में पेशाब पिलाने का उल्लेख न करने पर लाइन भेज दिया था। अमोला में रविन्द्र सिकरवार को तैनात किया गया है। 
इधर सतनवाड़ा थाना प्रभारी गब्बर सिंह को हटाकर उसकी जगह सतनवाड़ा की कमान उपेंद्र दुबे को सौंपी है।