Press "Enter" to skip to content

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, एएनएम को बांटे मास्क व सेनेटाइजर | Shivpuri News

पोहरी। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉक डाउन है। इधर माता एवं बच्चों को सेवाएं दे रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एएनएम द्वारा टीकाकरण टेक होम राशन वितरण का काम किया जा रहा है। इन मैदानी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्राई नई दिल्ली के सहयोग से विकास संवाद समिति पोहरी द्वारा सभी ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ता, एएनएम को सैनिटाइजर मास्क, पीपीई किट का वितरण किया गया जिसमें एक कार्यकर्ता को 13 मास्क डिस्पोजल तथा 4 मास्क कॉटन एवं दो सैनिटाइजर एक किट में एक कार्यकर्ता को दी। इस प्रकार पोहरी ब्लॉक की 500 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आईसीडीएस, सुपरवाइजरों को एक-एक किट दी गई जिससे कोरोना से बचाव किया जा सके और माता एवं बच्चों को जो सेवा दी जा रही हैं जैसे टेक होम राशन गर्भवती महिलाओं को बच्चों को दिया जा सके। इसी प्रकार गांव में जो टीकाकरण किया जा रहा है गर्भवती महिलाओं को बच्चों को वह आसानी से किया जा सके इसके लिए सभी ब्लॉक की फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को एक किट उपलब्ध कराई गई है जिसमें 322 किट आईसीडीएस विभाग पोहरी के परियोजना अधिकारी नीरज सिंह गुर्जर के माध्यम से कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जा रही हैं तथा आशा कार्यकर्ता एएनएम को संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!