Press "Enter" to skip to content

प्रावासी मजदूरों को तहसीलदार व पटवारियों ने वितरित किया भोजन | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐेसे में सभी उद्योग धंधे सहित अन्य कामकाज भी बंद हो गए हैं जिस वजह से अब मजदूरों ने अपने घर की ओर कूच करना शुरू कर दिया है। वहीं लॉकडाउन होने की वजह से वाहन व रेल सुविधाएं बंद है। मजदूरों द्वारा पैदल, बाइक सहित जो भी साधन मिल रहा है उससे वह अपने गंतव्य स्थल तक पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकतर मजदूर ऐसे हैं जो सैकड़ोें किमी की यात्रा कर अपने घर पैदल ही जा रहे हैं। पैदल जाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए समाजसेवी सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मदद कर रहे हैं। वहीं शनिवार को महाराष्ट्र के मजदूर जब बदरवास होकर निकले तो तहसीलदार दिव्य दर्शन दर्शन शर्मा सहित पटवारी नीरज दांगी, अवधेश शर्मा, ओम शर्मा ने भोजन वितरण कर सेवा कार्य किया। तहसीलदार ने बताया कि यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा और प्रवासी मजदूरों की हर संभव मदद की जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!