Press "Enter" to skip to content

संदीप महेश्वरी निवासी शिवानगर कॉलोनी 80000 रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में शिवपुरी जिले में नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप थाना फिजिकल द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी  को 80000 रुपए की स्मैक के साथ दबोचा गया ।
 
थाना प्रभारी फिजिकल निरी. सुनील खेमरिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने घर शिवानगर काॅलोनी में अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिए रखे है, सूचना पर से थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान शिवानगर काॅलोनी में आरोपी के घर पर पहुंचकर देखा तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा पीछा कर दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संदीप पुत्र रमेश चंन्द्र महेश्वरी उम्र 42 साल निवासी शिवानगर काॅलोनी शिवपुरी का होना बताया जिसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक कीमत 80000 रुपए की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फिजिकल निरी. सुनील खेमरिया, उनि. कैलाश शर्मा, उनि. विनोद यादव, उनि. बलविंन्दर ढिल्लन, प्रआर. रमजान खान, आर. दीपक तिवारी, सत्यवीर जादौन, अनिल भदौरिया, मआर. गायत्री मुदगल की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!