शिवपुरी। लॉक डाउन की शुरुआत से ही लोगों की मदद के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट ट्रस्ट काम कर रहा है। शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में ट्रस्ट द्वारा अभी तक कई जरूरतमंद परिवारों को राशन और खाने के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा जिला अस्पताल को पीपीई किट भी उपलब्ध कराई गई हैं।
शनिवार को ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा और सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे को यह किट भेंट की गईं। ट्रस्ट द्वारा 500 पीपीई किट जिला अस्पताल को दी गई है। इस दौरान डॉक्टर संजय ऋषिश्वर और डॉ. साकेत सक्सेना भी मौजूद थे। ट्रस्ट की ओर से भानु दुबे, विपुल जैमिनी, रश्मि गुप्ता, गायत्री शर्मा, राजेंद्र शिवहरे और कप्तान यादव ने सीएमएचओ को किट प्रदान की।






Be First to Comment