Press "Enter" to skip to content

वित्त विभाग द्वारा वेतन पुनरीक्षण की तीसरी किश्त के संबंध में आदेश जारी | Shivpuri News

शिवपुरी। वित्त विभाग द्वारा मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम.2017 के अंतर्गत हुए वेतन पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप देय बकाया राशि की तृतीय एवं अंतिम किश्त का भुगतान मई. 2020 में किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे।
इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आज परिपत्र जारी कर कहा गया है कि कोविड-19 की आपदा के नियंत्रण के लिये अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता के दृष्टिगत मई-2020 में देय तृतीय तथा अंतिम किश्त के भुगतान को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति, सेवात्याग, मृत्यु की स्थिति में तृतीय एवं अंतिम किश्त का भुगतान तत्काल किया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!