Press "Enter" to skip to content

सेवाभाव के साथ हाइवे पर बांटे बिस्किट, नमकीन व पानी बोटल | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए गतिविधियां जारी हैं। वहीं सेवाभवी युवा बढ़-चढ़कर सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में कुछ न्यूदर्पण काॅलोनी शिवपुरी के कुछ सेवाभावी युवा अनिल सरीन, विजय राजन शर्मा, अनिल पाराशर, दिनेश जौराठी व अन्य शनिवार को पडोरा के पास हाइवे पर परेशान राहगीर मजदूरों की सेवा करने पहुंचे और उन्होंने भूखे प्यासे पैदल चल रहे राहगीर मजदूरों को बिस्किट, नमकीन व पानी की वोटल वितरण करते हुए सेवा की। लगभग दो से तीन सैकड़ा राहगीर मजदूरों के लिये खाद्य सामग्री व पानी वितरण किया गया। इसी प्रकार शिवपुरी में अन्य कई सेवाभावियों द्वारा जगह जगह भोजन वितरण की कार्रवाई सेवाभाव के साथ जारी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!