Press "Enter" to skip to content

बिजली उपभोक्ताओं के लिए व्हाट्सएप चेटबोट की सुविधा | Shivpuri News

शिवपुरी। बिजली उपभोक्ता कंपनी के हेल्पलाईन नंबर 0755.2551222 को मोबाइल में सेव कर व्हाट्सएप चेटबोट के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर उसकी स्थिति जान सकते हैं। उपभोक्ता बिजली बिल को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
इसी तरह ऑनलाइन जमा किए गए बिजली बिल की रसीद व्हाट्सएप चेटबोट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को अपने मोबाइल से कंपनी के उपभोक्ता सहायता फोन नंबर 0755.2551222 पर हाय लिखकर व्हाट्सएप मैसेज भेजना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को एक से 10 ऑप्शन्स की सूची का मैसेज प्राप्त होगा।
इस सूची के अनुसार बिजली उपभोक्ता ऑप्शन्स नंबर व्हाट्स एप मैसेज कर विद्युत संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं, बिल प्राप्त कर सकते हैं एवं भुगतान की पावती भी प्राप्त कर सकते हैं। व्हाट्सएप चेटबोट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने रिश्तेदार एवं मित्र के लिए भी विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 5 से 10 मिनिट में यूपेे एप अथवा टोल.फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!