Press "Enter" to skip to content

उपचुनाव : कांग्रेस की तैयारी शुरू, प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर ने लिया तैयारियों का जायजा | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में भाजपा में शामिल हुए 22 विधायकों को अब आने वाले समय में उपचुनाव लड़ना है ऐसे में भाजपा सरकार बनने के बाद मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन में महती जिम्मेदारी के रूप में दामोदर यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद करैरा और पोहरी में दामोदर यादव ने दौरा किया और यहां दोनों ही विधानसभा सीटों पर एक सशक्त कांग्रेस उम्मीदवार तलाश जाए इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। करैरा व पोरही विधानसभा को लेकर इन दिनों लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी के साथ बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव ने बैठक में मौजूद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आव्हान किया। 
उन्होंने कहा कि यहां पूर्व में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से तत्समय जसवंत जाटव और जिला महामंत्री व अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष योगेश करारे चीकू का नाम चल रहा था वहां जसवंत जाटव के नाम पर कांग्रेस ने मोहर लगाई और यहां से वह विधायक बने लेकिन आज हालात बदल गए है और जसवंत जाटव ने सिंधिया समर्थित होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। इसी तरह पोहरी के सुरेश राठखेड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। ऐसे में अब यह जिम्मेदारी कांग्रेसजनों की बढ़ गई है कि अब एक ऐसा उम्मीदवार खोजे जो जनता के बीच जाना-पहचाना नाम हो। बैठक के दौरान योगेश करारे, जनवेद जाटव, केएल राय, शकुंतला खटीक, हरि गोपाल गौतम सहित पोहरी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!