Press "Enter" to skip to content

जेसीआई किरण ने बाजार में पहुंचकर फल ठेले वालों को बांटे सेनिटाईजर | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना आपदा से बचाव के लिए एक अनूठी पहल करते हुए जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था के अध्यक्ष यशवंत गुप्ता व सचिव सौम्या गुप्ता द्वारा अनूठी पहल की गई है। इस पहल के माध्यम से अब लगातार सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग स्थानों पर जनता के बीच जाकर उन्हें कोरोना बचाव को लेकर प्रतिदिन 100 सेनिटाईज का वितरण किया जाएगा। यह सेनिटाईजर हाथठेला, सुरक्षाकर्मी, पुलिसकर्मी, अन्य राहगीर, दुकानदार ऐसे लोगों को वितरित किया जाएगा जो कोरोना के बीच भी अपने कार्य को मुश्तैदी से पूरा कर रहे है। ऐसे में इन सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी कोरेाना बचाव को लेकर जेसीआई शिवपुरी किरण की यह अनूठी आमजन में सराही जा रही है। 
शुक्रवार की सुबह जेसीआई शिवपुरी किरण के द्वारा अभियान के पहले दिन में सब्जी मंडी जाकर हर सब्जी वाले को, वहां मौजूद जनता को, प्रत्येक सब्जी के ठेले वालों को जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था प्रेसिडेंट यशवंत गुप्ता के द्वारा साथ ही सभी जेसीआई किरण के सदस्यों और बोर्ड मेंबर्स के द्वारा जाकर 100 सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इसके साथ ही वहां की जनता को यह समझाया गया कि हमें कोरोना से किस तरीके से लडऩा है और अपने आप को सुरक्षित रखना है और अपने हाथों को कितनी बार सैनिटाइज करके रखना है और सब्जियों में अपना नाखून ना लगाएंए यह चीज भी उनको समझाई गई। यह पहल शिवपुरी किरण के द्वारा शुरू की गई है हमारा यही लक्ष्य चल रहा है कि हम किस तरीके से जनता को कोरोना वायरस से सुरक्षित रख सकें। इस सेवा कार्य में जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था के डायरेक्टर तरूण गर्ग, अशोक कसेरा, सदस्यों में रोहित अग्रवाल व रविन्द्र नामदेव शामिल रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!