Press "Enter" to skip to content

10वीं क्लास की नहीं होगी परीक्षा, 12वीं के शेष बचे पेपर जून में | Shivpuri News

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं की परीक्षा के शेष बचे पेपर की परीक्षा नहीं ली जाएगी। जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उन्हीं के अंक के आधार पर मैरिट तैयार की जायेगी। बचे हुए विषय के आगे पास लिखा जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 12वीं की परीक्षा बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 12वीं का परीक्षा परिणाम उनका भविष्य निर्धारित करता है। 12पीं की परीक्षा के जो पेपर बचे हुए हैं, उनकी परीक्षा 8 जून  से 16 जून के मध्य आयोजित की जाएगी। सीबीएसई की परीक्षा की तिथियां भी घोषित हो गई हैं।
निजी स्कूल केवल टयूशन फीस ले सकेंगे
मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी घोषणा की है कि निजी स्कूल विद्यार्थियों से केवल टयूशन फीस ले सकेंगे। प्रदेश में 19 मार्च से लॉकडाउन रहने के कारण लॉकडाउन समाप्त होने की अवधि तक निजी विद्यालय बंद रहे हैं, इसलिए टयूशन फीस के अलावा कोई फीस नहीं ले सकेंगे। विद्यालय चल सके इसलिए टयूशन फीस ली जा सकेगी। इसके अतिरिक्त लायब्रेरी, बसए स्पोर्ट्स और अन्य कोई भी शुल्क नहीं लिया जा सकेगा। स्कूल खुलने के बाद विद्यालय अपना फैसला करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!