Press "Enter" to skip to content

नपा का अमानवीय चेहरा, मृतक बैल को दफानाने की जगह फेक आए, पीछे से पहुंच गए कसाई | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में नगर पालिका का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां एक मृतक बैल को दफनाने की जगह फेक दिया गया। इतना ही नहीं बैल को फेके जाने के बाद कुछ ही देर में वहां कसाई आ गए और बैल की खाल उतारने लगे। मामले की जानकारी जैसे ही गौ-रक्षकों को लगी तो मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर कसाई वहां से भाग गए। मामले को लेकर गौ रक्षकों ने कार्रवाई की मांग की है। 
गौ रक्षक राजकुमार राठौर व सुकृत शर्मा ने बताया कि उन्हें एक बैल बीमार मिला। जिसके इलाज के लिए उन्होंने डॉक्टर को बुलाया और इलाज करवाया, लेकिन बैल की मौत हो गई। बैल की मौत हो जाने के बाद नगर पालिका में फोन लगाया और गाड़ी बुलाकर बैल को बड़ोदी के पास दफनाने के लिए कहा। नपा वाहन चालक मृतक बैल को गाड़ी में डालकर दफनाने की बात कहकर चला गया। लेकिन पता चला कि चालक द्वारा बैल को नहीं दफनाया गया बल्कि करबला के पास फेक दिया है। इतना ही नहीं जानकारी मिलते ही कसाई भी मौके पर पहुंच गए और बैल की खाल उतारने लगे। सूचना पर गौ रक्षक संजय त्रिपाठी, राजकुमार राठौर मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर कसाई भाग गए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हर बार मृतक जानवरों को ऐसे ही फेक दिया जाता है और पीछे से कसाई आकर इनकी खाल उतारकर ले जाते हैं। मामले को लेकर गौ रक्षकों ने कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना हैं 
आपके द्वारा मामला संज्ञाम में आया हैं ड्राइवर पर जांच की जाएगी जो भी होगा कार्यवाही की जाएगी
के के पटेरिया
सीएमओ नगरपालिका
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!