शिवपुरी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव द्वारा कार्यकर्ताओं की रेस्ट हाउस व दिनारा डांग बंगला में बैठक लेना महंगा पड़ गया।
ये था मामला
मध्यप्रदेश में भाजपा में शामिल हुए 22 विधायकों को अब आने वाले समय में उपचुनाव लड़ना है ऐसे में भाजपा सरकार बनने के बाद मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन में महती जिम्मेदारी के रूप में दामोदर यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद करैरा और पोहरी में दामोदर यादव ने दौरा किया और यहां दोनों ही विधानसभा सीटों पर एक सशक्त कांग्रेस उम्मीदवार तलाश जाए इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। लेकिन इस बात को फास्टसमाचार ने उठाया और इस पर पुलिस ने 188 की कार्यवाही की हैं।






Be First to Comment