Press "Enter" to skip to content

लगा रहे थे हार-जीत का दाव, पीछे से पहुंची पुलिस, 7 धरे | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने िस्थत कॉलोनी में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकदी जब्त की गई। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
पुलिस को सूचना मिली कि शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने कॉलोनी में केसर प्लांट पर कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची जहां जुआरियों क घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़ेे गए जुआरियों ने अपना नाम संजय पुत्र रामसिंह धाकड़ निवासी करोंद कॉलोनी, साहबसिंह पुत्र केसरिया कुशवाह निवासी राजा की मुढेरी थाना सिरसौद, नारायणसिंह पुत्र रघुनी जाटव निवासी बेरखेड़ी थाना कोलारस, इंद्रपाल पुत्र भूरा बराई निवासी बेंहटा टीला थाना कोलारस, शिवसिंह पुत्र धनीराम रावत निवासी करैरा, इमरान पुत्र मुन्ना खान निवासी आमखो ग्वालियर, मिथुन पुत्र केशवा खंगार निवासी ग्राम ढिकवास मगरौनी थाना नरवर बतया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 10 हजार 600 रुपए नकद व ताश की गड्डी जब्त की गई। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!