खनियाधांना टीआई ने नहीं दिया कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय, एसपी से की शिकायत | Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाने में सीसीटीएनएस के लिए प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर काम कर रहा था। ऑपरेटर को मार्च 2020 का मानदेय नहीं मिला है। ऑपरेटर ने एसपी राजेश सिंह चंदेल से शिकायत की है। देवेश पाठक पुत्र सूर्यदेव पाठक का कहना है कि वह खनियाधाना थाने में साल 2015 से प्राइवेट तौर पर सीसीटीएनएस का कार्य कर रहा है। जिसका मानदेय मिलता था, लेकिन मार्च 2020 का मानदेय टीआई सुधीर कुशवाह द्वारा नहीं दिया गया है। देवेश का कहना है कि अब टीआई कुशवाह का स्थानांतरण हो गया है। जिससे मानदेय नहीं मिल पा रहा है।