Press "Enter" to skip to content

हीट स्ट्रोक की वजह से चली गई थी मजदूर अमृत कुमार की जान | Shivpuri News

अमृत के शव को एंबुलेंस से पहुंचाया घर
शिवपुरी। गुजरात के सूरत शहर से उत्तर प्रदेश लौट रहे मजदूर अमृत कुमार की हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर मजदूर के शव को एंबुलेंस से उत्तर प्रदेश भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला निवासी अमृत कुमार की इलाज के दौरान शुक्रवार.शनिवार की रात मौत हो गई थी। मौत से पहले उसका सैंपल लिया था। रविवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सूचना भिजवाई। उत्तर प्रदेश से एंबुलेंस सोमवार को शिवपुरी पहुंची। एंबुलेंस में शव रखने से पहले उसे सेनेटाइज किया गया। इसके बाद शव को रवाना कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने मौत की वजह हीट स्ट्रोक बताई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!