Press "Enter" to skip to content

किसान का ज्यादा तौला गेहूं, तीन पर एफआईआर | Khaniyadhana News

खनियांधाना। समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी में किसानों का गेहूं ज्यादा तौलकर लूटा जा रहा है। सोसाइटी प्रबंधकों ने बोरियों में ज्यादा माल तौलने के बाद ट्रकों से खाली करवाया जा रहा है।
खनियांधाना तहसीलदार दीपक शुक्ला ने सोमवार को तीन ट्रकों को पकड़ा है। इन ट्रकों में करीब 16 क्विंटल गेहूं ज्यादा पाया गया है। फिलहाल जब्त गेहूं पुलिस थाने में रखवा दिया है। मामले में मंगलवार को कार्रवाई की बात कही जा रही है। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो युवक ट्रक पर चढ़कर सोसाइटी पर तौले गए बोरों से गेहूं दूसरे कट्टों में कर रहे हैं। बता दें कि बदरवास में भी किसानों का ज्यादा गेहूं तौल लेने के बाद विधायक ने पकड़वाया था। मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!