Press "Enter" to skip to content

हाथ ठेलों की जन्मकुंडली : 57 हाथ ठेलों का डाटा तैयार कर हुई नंबरिंग | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में चल रहे हाथ ठेलों के जन्मकुंडली तैयार करने का कार्य पुलिस व यातायात विभाग ने मंगलवार से शुरू कर दिया है। इस अभियान के पहले दिन सूबेदार भानू प्रतापसिंह तोमर ने शहर के बाजार में हाथ ठेलों में सब्जी व फल विक्रेताओं के ठेलों पर नंबरिंग करने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान शहर के 57 ठेलों पर नंबरिंग दर्ज कर सभी का डाटा तैयार किया गया। सूबेदार तोमर का कहना है कि शहर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बुधवार को भी शहर के हाथ ठेलों पर व्यापार करने वाले कारोबारियों के ठेलों पर नंबरिंग की जाएगी। 
 
शहर में सब्जी व फल मंडी के साथ बाजार में हाथ ठेलों पर व्यापार करने वाले विक्रेताओं के ठेलों पर की जा रही नंबरिंग का मकसद है कि सभी का डाटा तैयार हो सके। सूबेदार तोमर का यह भी कहना है कि सभी हाथ ठेला विक्रेताओं के फोटो व मोबाइल नंबर सहित समूची जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज की जा रही है, साथ ही सभी हाथ ठेला विक्रेताओं को तत्काल नंबर अलॉट किए जा रहे हैं। हाथ ठेला चालकों को जो नंबर आवंटित किए गए हैं उस नंबर से ट्रेस करने पर उनकी समूची जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। मंगलवार को यह अभियान सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक चलाया गया जो कि आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!