Press "Enter" to skip to content

करैरा की पूर्व विधायक शकुंतला खटीक दामोदर यादव पर केस, भाजपा ओछी मानसिकता | Shivpuri News

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर पर धारा 188 का झूठा मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सौंपा ज्ञापन 
करैरा। कांग्रेस पार्टी की लोक कल्याण नीति और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लोकप्रियता से भाजपा सरकार बौखलाई हुई है। आज किसान, नौजवान, मजदूर और व्यापारी कांग्रेस के साथ है। अभी हाल में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दमोदरसिंह यादव अपने निजी दौरे पर शिवपुरी से जा रहे थे तभी करैरा, दिनारा में कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं में झूठे आरोप लगाकर चुनावी बैठक करने का आरोप लगा धारा 188 का मुकदमा दर्ज करवा दिया। यह बात पूर्व विधायक शकुंतला खटीक ने कांग्रेसी नेताओं के साथ मामले को वापस लिए जाने एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम एसडीएम को दिया। 
शकुंतला खटीक ने कहा है कि भाजपा की यह हरकतें काफी पुरानी है। भाजपा ओछी मानसिकता, हरकतों पर उतर आई है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव के द्वारा कार्यक्रमों में से एक गुट चाटुकार और भाजपाइयों के पेट में दर्द होने लगा है। उसी के चलते हिटलर शाही दमन चक्र का प्रयोग करते हुए झूठा और षड्यंत्रकारी बेबुनियाद आरोप धारा 188 का मामला दर्ज किया है। दामोदर यादव पर दिनारा करैरा एवं शिवपुरी रेस्ट हाउस पर मीटिंग करने का आरोप लगाए हैं जो सरासर झूठे एवं बेबुनियाद हैं जबकि यादव दिनारा रेस्ट हाउस पर रुके ही नहीं। इसी के साथ दिनारा, करैरा एवं शिवपुरी में किसी भी प्रकार की सभा एवं मीटिंग नहीं की। जबकि वहीं भाजपा के नेता मंत्री एवं संभावित प्रत्याशी रोज-रोज जनसंपर्क ही नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर बैठक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रहे हैं तथा अनेकों वाहनों के काफिले के साथ कोरोना आपातकाल की स्थिति को धत्ता बताते हुए कानून का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। यादव पर की गई दमनकारी कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि आगामी उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिलती दिख रही है। इसी बात पर भाजापा बौखला कर गैरकानूनी अफसर शाही दमनकारी चक्र का सहारा ले रही है लेकिन हम सब कांग्रेसी जन पूरी एकजुटता से आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ेंगे तथा दमनकारी कार्रवाई की घोर निंदा करते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश संयोजक डाॅ. किशनलाल राय, मानसिंह फौजी, हरिगोपाल गौतम , जिला पंचायत सदस्य दिनेश परिहार, जिलाध्यक्ष उपभोक्ता संरक्षण रूपेन्द्र यादव, राजीव बंसल, अमोल रावत, अमित गेडा, अमित  राजपूत, हरगोविंद सेन, ओमप्रकाश कोदरिया,  देवेंद्र जाटव, विवेक रैकवार, मनीष खटीक, कपिल  खटीक अमोल रावत, कालूराम परिहार आदि हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!