शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका में ठेकेदारों ने नपा अधिकारियों से मिल नलकूप मरम्मत कार्य की रेट 1 हजार से 2 हजार रुपए करवा ली अब कलेक्टर के माध्यम से 18 लाख भुगतान के लिए फाइल तैयार कर ली है। मामले को लेकर खेड़ापति कॉलोनी में रहने वाले योगेश शर्मा ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की।
कलेक्टर को सौंपे आवेदन में योगेश ने बताया कि नपा द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए शहर के नलकूपों में िस्थत मोटरपंप सेट की मरम्मत के लिए टेंडर आमंित्रत किए गए थे जिनमें नगर पालिका के जनप्रतिनिधि एवं जल प्रदाय शाखा के तत्कालीन अधिकारियों द्वारा अनुचित शर्तें लगाकर पूर्व से कार्यरत ठेकेदारों के नाम टेंडर दिला दिए गए थे। उक्त टेंडरों में मोटर मरम्मत कार्य के लिए सिर्फ लेवर कार्य की दरें दोगुनी लगभग 2 हजार रुपए प्रति बोर के मान से लेने के कारण उसी समय परिषद की बैठक में दरें अधिक होने का संकल्प पारित कर चारों टेंडर निरस्त कर दिए थे। लेकिन ठेकेदारों ने नपा के अधिकारियों से मिलीभगत कर नए टेंडर नहीं करवाए तथा उन्हीं ठेकेदारों से पूर्व से स्वीकृत दर 1 हजार प्रति बोर के मान से कार्य कराया जाता रहा। इस समय नगर पालिका की प्रशासक कलेक्टर है। नपा के अधिकारी कलेक्टर को गुमराह कर दोगुनी रेट का भुगतान कराए जाने के लिए प्रयासरत है। अगर बिना जांच कराए यह भ्ुगतान हो गया तो एक बड़ी राशि का घाटा हो जाएगा। इसलिए मामले की जांच ईमानदार व्यक्ति से कराई जाए। साथ ही नई निविदाएं आमंित्रत की जाए।






Be First to Comment